फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पाठक नगर के घरों में पहुंच रहा बदबूदार पानी

Sat, 24 Aug 2024 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रहना स्थित पाठक नगर के 100 से अधिक घरों में बीते आठ दिन से गंदा और बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक कई बार शिकायत के बाद भी निगम प्रशासन समस्या निदान की सुध नहीं ले रहा। जबकि मोहल्ला में छोटे-बड़े बच्चों को संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है।रहना में जेपीएस हाईटेक स्कूल वाली गली एवं पाठक कॉलोनी निवासी 100 से अधिक घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक महापौर एवं नगर आयुक्त से शिकायत के बाद भी निगम के जलकल विभाग द्वारा समस्या निदान को सुनवाई नहीं की जा रही है। वहीं गंदे पानी की सप्लाई होने के कारण साधन संपन्न लोग खरीद कर पानी पी रहे हैं। जबकि गरीब परिवारों में गंदे पानी की सप्लाई के चलते छोटे-बड़े बच्चों में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में डाली गई पानी की लाइन नाले-नालियों में डूबी हुईं हैं। इस कारण क्षेत्र में गंदे व बदबूदार पेयजल सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें