फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एसटीएफ हाथरस ने भोले बाबा का अनुयायी दबोचा

Fri, 05 Jul 2024 01:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। हाथरस में साकार विश्व हरि के सत्संग में भगदड़ में 121 लोगों की मौत के बाद हाथरस एसटीएफ ने शिकोहाबाद में दबिश दी। एसटीएफ की टीम ने एटा चौराहे से बाबा के खास अनुयायी को हिरासत में लिया है। टीम उसे अपने साथ हाथरस ले गई है।
विज्ञापन

साकार विश्व हरि भोलेबाबा के सत्संग में हाथरस में भगदड़ मच गई थी। इसमें 121 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया था। बुधवार रात हाथरस से एसटीएफ की टीम एटा चौराहे के पास उसके घर पर पहुंची। जहां से टीम ने बाबा के खास अनुयायी उपेंद्र यादव को हिरासत में लिया है। इसके बाद से पकड़े गए व्यक्ति का मोबाइल भी बंद जा रहा है। यह व्यक्ति बसपा सरकार में जनपद में काफी चर्चित रहा था। उसने जनपद में अपनी अच्छी पैठ बनाए हुई थी, जिसके चलते अब वह कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर सितंबर में बाबा के सत्संग की तैयारी में लगा हुआ था।
उसने मैनपुरी रोड के अलावा कई स्थानों पर अनुमति लेने की रूपरेखा भी तैयार कर ली थी। उसने जनपद फिरोजाबाद में बाबा के दो सत्संगों में बढ-चढ़कर भाग लिया था। एसटीएफ की इस कार्रवाई के बाद से जनपद में बाबा के कई खास अनुयायी अंडरग्राउंड हो गए हैं।
विज्ञापन




हाथरस में हुए कांड के बाद कई टीमें अपनी कार्रवाई में जुटी हुई हैं। हाथरस एसटीएफ आई थी, जो कि उपेंद्र यादव नाम के व्यक्ति को पूछताछ के लिए लेकर गई है।
विज्ञापन

अनिल कुमार सिंह, इंस्पेक्टर, शिकोहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें