जिना स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते बच्चे
नेहरू युवा मंडल नगला बरी के तत्वावधान में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियेगिता का आयोजन सेठ छदामीलाल जैन मंदिर में किया गया। कार्यक्रम में सामूहिक नृत्य, एकलनृत्य एवं लघुनाटक का आयोजन हुआ। कई संदेशों को लेकर युवाओं के कदम मंच पर थिरकते नजर आए।
शुभारंभ डॉ अखिलेश शर्मा और डॉ आरके राज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। सामूहिक नृत्य में पहला स्थान ग्राम मोमदी ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर आदित्य ग्रप ग्राम जमालपुर ने प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर शंकर ग्रुप विजयनगर रहा। एकल नृत्य में प्रथम स्थान पर दीप शिक्षा, दूसरे स्थान पर सौम्या शर्मा, तीसरे स्थान परप्रिया रावत टूंडला रहीं। सात्वंतना पुरस्कार दीक्षा दुबे सिरसागंज को दिया गया। लघु नाटक में सैलई ग्रुप ने प्रथम स्थान और दूसरा स्थान दबरई ने प्राप्त किया।
एकल गायन में प्रथम स्थान पर डॉ आरके राज, दूसरे स्थान पर शिवांक राजौरिया, और तृतीय स्थान पर नंदनी शर्मा नगला बरी ने प्राप्त किया। विधायक असीजा ने छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। विधायक असीजा ने कहा कि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, कन्या भ्रूण हत्या, स्वच्छ भारत अभियान आदि विषयों पर प्रस्तुतियां सराहनीय कार्य है। कार्यक्रम का संचालन रवि शर्मा ने किया। इस अवसर पर आलोक उपाध्याय, योगेश श्माज्र्ञ, शुभम दुबे, रश्मि कुमार, विवेक शर्मा, रजत शर्मा, मुकेश बाल्मीक, जयकुमार यादव, सौरभ राठौर, अंकित राठौर, नीतू शर्मा, शेखर यादव आदि लोग उपस्थित रहे।