फोटो - मोटे अनाज का सेवन कर रहें स्वस्थ
शिकोहाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र शनिवार को नगर में पहुंचे। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वरिष्ठ महामंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम श्री अन्न योजना का प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज का सेवन करके स्वस्थ रहा जा सकता है।
महामंत्री ने व्यापारियों को बताया कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2023 को मोटा अनाज वर्ष घोषित किया है। उन्होंने कहा कि मोदी ने नारा दिया है कि मोटा अनाज श्री अन्न खाएं, स्वस्थ व निरोगी रहें। मोटा अन्न खाने के प्रति जागरूकता लाने के लिए उद्योग व्यापार मंडल कई कार्यक्रम आयोजित कर चुका है। जिसमें लोगों को मोटा अनाज के 500 ग्राम के पैकेट बना कर वितरित किए हैं। इससे लोगों में मोटा अनाज खाने के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, दया शंकर गुप्ता, अतुल गुप्ता, मनीष अग्रवाल, अंशु गुप्ता डॉ. पीएस राणा मौजूद रहे। संवाद