फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सीडीओ ने आयुष्मान कार्ड की खराब प्रगति पर जताई नाराजगी

Tue, 30 May 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ ने आयुष्मान कार्ड की खराब प्रगति पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। सीडीओ दीक्षा जैन ने सोमवार को वर्चुअल मीटिंग करके आयुष्मान कार्ड योजना की प्रगति की समीक्षा की। खराब प्रगति वाले ब्लाकों के बीडीओ के साथ-साथ एमओआईसी की कड़ी फटकार लगाई।
उन्होंने कहा कि सभी एमओआईसी एवं बीडीओ आयुष्मान कार्ड को बनाने का काम तेजी से कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नारखी ब्लाक के एमओआईसी पेट में दर्द का बहाना बनाकर चले जाने पर कहा कि सभी इसकी प्रतिदिन समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि ब्लाकों में जिन-जिन पंचायत सहायकों की आईडी जनरेट नहीं है उनकी आईडी जनरेट की जाए। खराब प्रगति वालों के खिलाफ सीधे सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



बार एसोसिएशन की नई टीम आज लेगी शपथ
फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन फिरोजाबाद का चुनाव गत दिवस संपन्न हो गया था। इसमें नवनिर्वाचित टीम के अध्यक्ष जेपी यादव एडवोकेट, महा सचिव योगेंद्र सिंह बघेल, कोषाध्यक्ष केके राजपूत,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार,सहसचिव आनंद कुमार गौतम उर्फ अन्ना ठाकरे,सुभाषचंद्र एवं मधुर यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ 30 मई को सुबह दस बजे से बार हाल में दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि जिला जज हरवीर सिंह एवं अतिथि डीएम रवि रंजन एवं एसएसपी आशीष तिवारी होंगे। यह जानकारी एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अनूपचंद्र जैन एडवोकेट ने दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें