सूचना का अधिकार टास्कफोर्स की बैठक में भ्रष्टाचार पर जताई चिंता
टूंडला। राज्य सूचना आयोग ने ईओ टूंडला व एडीएम वित्त को सूचनाएं उपलब्ध न कराए जाने पर तलब किया है। वहीं सूचना का अधिकार विभाग टास्क फोर्स की एक बैठक आहता शोभाराम में हुई। बैठक में सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार और मनमानी को लेकर चिंता व्यक्त की गई।
प्रदेश सचिव डॉ बीएस गौतम व नगर संयोजक राजीव मल्होत्रा ने कहा कि 26 अक्टूबर 2023 को नगर पालिका परिषद टूंडला में जलकल एवं गृहकर अन्य करों एवं वसूली की गई धनराशि आदि के संबंध में तीन बिंदुओं पर सूचना मांगी गई थीं, किंतु निर्धारित समय अवधि में सूचनाओं न देने पर राज्य सूचना आयोग में दो फरवरी 2024 को दर्ज कराया गया। आयोग द्वारा गंभीरता से लेते हुए 24 जून को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को सूचनाओं सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। बैठक में चंद्रप्रकाश सिंह, ब्रजवीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद, रफी खान, राजा, श्याम सिंह, करतार सिंह यादव, प्रमोद रावत, अनिल उपाध्याय उपस्थित रहे। संवाद