फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार क्लब ने किया ट्रॉफी पर कब्जा

Mon, 22 Jun 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 रेलवे कालोनी में आयोजित स्व. राजकुमार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच स्टार क्लब और आरपीएफ इलेवन के बीच खेला गया। स्टार क्लब ने नौ रनों से मैच जीतते हुए ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में स्टार क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के बल्लेबाजों ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 95 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाज प्रदीप राजपूत ने 29 रन, विपिन कुमार ने12 रन और मोहित ने 8 रन बनाए। वहीं आरपीएफ के गेंदबाज रजत ने तीन और रमन ने दो व अन्य ने एक-एक विकेट लिए।  लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरपीएफ इलेवन मात्र 18.4 ओवर में 86 रनों पर ही सिमट गयी। टीम के बल्लेबाज निक्की वाल्मीकि ने 25 रन, दीपक ने 11 रन बनाए। स्टार क्लब की ओर से गेंदबाज रामकुमार, आशू और मोहित ने दो-दो विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच प्रदीप राजपूत को और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार स्टार क्लब के कप्तान खलील अहमद को दिया गया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र वाल्मीकि ने विजयी टीम को ट्राफी और अन्य पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक हैं। इस अवसर पर बल्ले वाल्मीकि, प्रदीप राजपूत, विपिन कुमार, मोहित कुमार, राम कुमार, रोहित, निक्की वाल्मीकि, मनोज कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


फोटो-टूंडला रेलवे कालोनी में आयोजित टूर्नामेंट के फाइल मैच की विजयी टीम को पुरस्कार वितरण करते मुख्य अतिथि शैलेन्द्र वाल्मीकि-1,2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें