मक्खनपुर सदर बाजार में खड़ी स्कूटी में लगी आग के बाद उठता धुंआ
- फोटो : FIROZABAD
मक्खनपुर। कसबा मक्खनपुर स्थित बाजार में खड़ी स्कूटी में आग लगने से हड़कंप मच गया। स्कूटी स्वामी ने दुकानदारों के प्रयास से आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पता नहीं लग सका।
मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव जेबडा निवासी गुलशन कुमार स्कूटी से रविवार दोपहर कसबा मक्खनपुर का बाजार करने को आया था। उसने बाजार में ही एक दुकान के सामने स्कूटी सड़क पर खड़ी कर दी थी। तभी अचानक स्कूटी में आग लग गई।
आग की लपटों के बीच घिरी स्कूटी को देख बाजार में अफरातफरी मचने के साथ ही दुकानदारों की मदद से स्कूटी स्वामी ने आग पर काबू पाया। गुलशन का कहना है कि स्कूटी में आग कैसे लगी। इसकी उसको कोई जानकारी नहीं है। सूचना पर मक्खनपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।