फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टांप विक्रेताओं-तहसील बार का कार्य बहिष्कार जारी

विज्ञापन
फिरोजाबाद। तहसील सदर में धरना देते स्टांप वेंडर। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्टांप बिक्री का ठेका निजी हाथों में दिए जाने का विरोध कर रहे स्टांप विक्रेता दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। समर्थन में तहसील बार अधिवक्ता भी न्यायिक कामकाज से दूर रहे। ऐसे में तहसील सदर सहित जिले के सभी तहसीलों में कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन

जिले के स्टांप विक्रेता पूर्व की भांति नॉन ज्यूडिशियल स्टांप बिक्री व्यवस्था को बहाल रखने और स्टांप बिक्री का ठेका निजी हाथों में देने का विरोध कर रहे हैं। स्टांप विक्रेता ई-स्टांप बिक्री पर भी पूर्व की भांति एक रूपये प्रति सैकड़ा कमीशन देने की मांग कर रहे हैं। इन मांगों को लेकर गत सोमवार से हड़ताल पर गए स्टांप विक्रेताओं ने मंगलवार को भी कोई कामकाज नहीं किया। स्टांप विक्रेताओं के समर्थन में तहसील बार के अधिवक्ताओं ने भी न्यायिक कामकाज नहीं किया। स्टांप विक्रेताओं एवं अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार के कारण जिले की तहसीलों में बैनामा एवं निबंधन से जुडे़ कामकाज प्रभावित रहे। मंगलवार को हड़ताल की अध्यक्षता गंगाराम और संचालन अनिल जैन ने किया। गीतम सिंह वर्मा, शैलेद्र यादव, फेरी सिंह, रामौतार राठौर, उमेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, अजय जैन, रविंद्र श्रीवास्तव, महबूब अली, धर्मेंद्र यादव, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें