फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: लाइसेंसी बंदूक लेकर मोहल्ले में फैलाई दहशत, गिरफ्तार

Wed, 20 Nov 2024 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
बंदूक के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : बंदूक के साथ पकड़ा गया आरोपी।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पिता की लाइसेंसी दुनाली बंदूक लेकर क्षेत्र में दहशत फैलाने के आरोपी इरशाद निवासी पुराना रसूलपुर को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया है। बंदूक लिए युवक का वीडियो मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन

9 नवंबर को कबाड़ी का काम करने वाले बुंदू कुरैशी का अपने पड़ोसी से विवाद हो गया था। आरोप है कि इस दौरान बुंदू का बेटा इरशाद अपने घर में से बंदूक निकाल लाया था। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया था। मंगलवार को दारोगा विमल ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी लिखवाई थी। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि आरोपी को नैनी ग्लास चौराहे से बंदूक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें