ठाकुर बीरी सिंह इंटर कालेज में चल रही 61 वीं मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को भी जारी रही। विभिन्न जनपदों से आए प्रतिभागियों ने विविध खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा मेडल बटोरे।
कालेज प्रबंधक सुरेंद्र सिंह नौहवार ने कहा कि खेलकूद सभी जाति और धर्मों को आपस में जोड़ने का काम करता है। खेलकूद को केंद्र व प्रदेश सरकारों को भी बढ़ावा देने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। इससे छोटे-छोटे कसबों से भी प्रतिभाएं निखर कर सामने आ सकें। प्रधानाचार्य नरोत्तम सिंह ने कहा कि खेलकूद को खेल की भावना के साथ खेलना चाहिए और अच्छा से अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि भंवर सिंह, रनवीर सिंह, सतीश यादव, प्रदीप शर्मा, रक्षपाल सिंह, देवेंद्र तिवारी, सुरेंद्र यादव, देवेंद्र शर्मा, पीटीआई दिनेश कुमार, धर्मवीर सिंह, नागेंद्र सिंह, कुमकुम गुप्ता, सुनीता सिंह, कमलेश यादव, केपी सिंह, अजय मिश्रा, राकेश कटियार, अतुल शर्मा, अलखेश बाबू आदि का विशेष सहयोग रहा।