फिरोजाबाद। क्रीड़ा भारती द्वारा ओपन मिस्टर आगरा मंडल एवं ओपन मिस्टर नार्थ इंडिया बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन पालीवाल हाल में किया गया। जिसमें 135 प्रतिभागी शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मयंक भटनागर एवं अशोक मित्तल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। प्रतिभागियों ने शरीर की हष्टपुष्टता को प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता में ऑलओवर नार्थ इंडिया चैंपियन रवि कुमार जैन व रनर अप प्रहलाद सिंह झारखंड रहे। आगरा मंडल ऑलओवर चैंपियनशिप आकाश सिंह बने। मुख्य अतिथि अरविंद कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि आज के दौर में फिट होना जरूरी है।
निर्णायक मंडल में महेश ठाकुर, प्रवीन वर्मा, अनिरूद्ध, सुनील सरवन दीपक जैन आदि रहे। विजेताओ को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हरिओम शर्मा, सोनू शर्मा, रजत अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।