शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। जसलई रोड स्थित सेंट आरसीएस एकेडमी में वार्षिक खेलकूदों का आयोजन किया जा रहा है। जिसका सोमवार को विधिवित समापन किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक अश्वनी कुमार ने बताया कि फिट इंडिया मिशन के तहत आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, बोरा रेस, सेक रेस, नोट मेकिंग, रंगोली, कलश सज्जा आदि शामिल हैं। प्रधानाचार्या पुष्पा यादव ने बच्चों को नियमित खेलने व व्यायाम करने के महत्व पर प्रकाश डाला।
अध्यापक अश्वनी यादव व अर्पित सिंह ने कई प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। ग्रीन हाउस और यलो हाउस के बीच हुए क्रिकेट मैच में ग्रीन हाउस ने बाजी मारी। आकाश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। कबड्डी में ग्रीन हाउस प्रथम व यलो हाउस द्वितीय स्थान पर रहा।
सेक रेस में भूवन, नौट मेकींग में पारस, ब्रिक रेस में जया और ज्योती, रेस में अंजली, अभिषेक व परी ने जलेबी रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेलों को संपन्न कराने में अश्वनी यादव, प्रियंका यादव, पूनम, प्रियल, रशमी, खुशबू, अनामिका, विवेक और वैभव का विशेष सहयोग रहा। सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।