फिरोजाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद की मंडलीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता का दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्यता के साथ आगाज हुआ। इसमें आगरा, मैनपुरी, मथुरा और फिरोजाबाद जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सर्वप्रथम मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने सरस्वती पूजन, शांति के प्रतीक कबूतर छोड़कर किया। छात्रों द्वारा मार्च पास्ट निकालकर सलामी दी। उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से खेला जाए।
अच्छे खिलाड़ियों का चयन करके प्रदेश में आगरा मंडल का नाम रोशन करें। इसके साथ आयोजकों को यह निर्देश दिया कि खिलाड़ियों को पूर्ण पात्रता के साथ ही प्रतिभाग कराया जाए।जीजीआईसी टूंडला, रामाकन्या इंटर कॉलेज, रेवती देवी कन्या इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। तदुपरांत बालक-बालिका वर्ग में दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। इसमें खिलाड़ी ने दम के साथ दौड़, हेमर थ्रो और गोला फेंक का आयोजन किया गया।
डीआईओएस रितु गोयल, डीआईओएस आगरा रविंद्र सिंह, प्रधानाचार्य अजय सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. राघवेंद्र, रामकेश यादव और पंकज भारद्वाज ने किया। इस दौरान डॉ. विनोद यादव, दिनेश यादव, पूनम प्रकाश, सीमा सिंह, रंगेश, संतोष कुशवाह, विशाल गंगवार, रंगेश उपाध्याय, अमति जैन, उमेश यादव, राकेश गिरी, आर्येंद्र सिंह, आरपी सिंह, कमलेश चंद्र, दीवान सिंह, देवेंद्र शर्मा, कृष्णकांत, नरेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, स्वतंत्र कुमार, वकील अहमद, राजेश सिंह, राजकिशोर, रविनंदन, संतोष कुमार, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।