फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: तेज रफ्तार कार ने ऑटो में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो की हालत नाजुक

Mon, 13 Feb 2023 11:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार की टक्कर से ऑटो पलट गया

सिरसागंज थाना क्षेत्र के दखिनारा गांव निवासी राजेश अपनी मौसी के बेटे सुनील और एक अन्य व्यक्ति के साथ करहल से ऑटो से सिरसागंज आ रहे थे। सिरसागंज के करहल रोड पर कार की टक्कर से ऑटो पलट गया। ऑटो पलटने से सुनील और राजेश घायल हो गए। वहीं ऑटो सवार एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राजेश और सुनील को उपचार को शिकोहाबाद अस्पताल भेज दिया। शव को पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। पुलिस को मृतक के पास से मोबाइल फोन व कोई पर्स आदि भी नहीं मिला। 

हादसे में दो लोग घायल हुए हैं

थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि कार ने ऑटो में टक्कर मारी थी। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। वहीं 30 वर्षीय युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें