गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने अहमदाबाद-वाराणसी के मध्य साप्ताहिक वातानुकूलित विशेष गाड़ी चलेगी। यह गाड़ी सप्ताह में दो दिन प्रारंभिक स्टेशन से शुक्रवार एवं सोमवार को चलेगी। इसमें 16 डिब्बे होंगे।
पूरी तरह वातानुकूलित यह गाड़ी 26 मई को अहमदाबाद से रात 11:25 बजे चलेगी। जो आनंद, बड़ौदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, आगरा फोर्ट, टूंडला, कानपुर, लखनऊ, फैजाबाद, शाहगंज, जौनपुर होते हुए रविवार दोपहर 12 बजे वाराणसी पहुंचेगी। टूंडला जंक्शन पर यह गाड़ी शनिवार शाम 4.50 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद कानपुर के लिए रवाना होगी। वहीं लौटते वक्त सोमवार मध्यरात्रि 1.50 बजे टूंडला स्टेशन पहुंचेगी। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि इस गाड़ी में कुल 16 डिब्बे होंगे, जिनमें दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी व 14 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के होंगे।