समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन दबरई जिला कार्यालय पर किया गया। इसमें 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वहीं, विकास कार्यों के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यकर्ताओं से कहा। साथ ही सपा द्वारा लांच चुनावी गीत का हर ओर प्रचार प्रसार करने की बात भी कही।
सपा जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप यादव ने कहा कि 2017 में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए अभी से कार्यकर्ताओं को लगना है, प्रदेश की सपा सरकार ने इतना विकास कराया है कि पिछली किसी सरकार ने इतने विकास के लिए सोचा तक नहीं। सांसद अक्षय यादव के अथक प्रयासों से हर गली, मौहल्ले व गॉव से लेकर नगरों में रिकार्ड तोड़ हर तरह का विकास कराया है। कार्यकर्ता सपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुचाने का कार्य करें। 2017 के चुनाव में प्रदेश की जागरूक जनता विकास के आधार पर पुन: समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी। इसको दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं पाएगी। जसराना विधायक रामवीर सिंह यादव ने कहां कि अखिलेश यादव की सरकार हर क्षेत्र में बिना भेद भाव के विकास करा रही है। इस मौके पर शमशाद बाबा, महानगर अध्यक्ष हाशिम मंसूरी, कासिम सिद्दीकी, नितिन वर्मा, नितेश अग्रवाल जैन, योगेन्द्र सिंह यादव (सोनू), कल्लू गुर्जर, इन्द्रवती देवी यादव, रघुराज सविता, शराफत अली, रघुवीर सिंह सविता, बन्टू कठेरिया आदि लोग उपस्थित रहे।