फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी के बयान पर एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने किया पलटवार:कहा- नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदें हैं, कांवड़ यात्रा का विकल्प नहीं

Wed, 05 Aug 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कांवड़ियों को मीठा शर्बत और फल बांटते एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी। स्रोत वीडियो ग्रैब - फोटो : कांवड़ियों को मीठा शर्बत और फल बांटते एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
शिकोहाबाद। कांवड़ यात्रियों को पेयजल और खानपान की सामग्री वितरण करने के दौरान एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने सांसद ओवैसी के कांवड़ यात्रियों पर दिए गए बयान पर कहा कि नमाज पढ़ने के लिए पर्याप्त मस्जिदें हैं, लेकिन कांवड़ यात्रा के गुजरने का सड़क मार्ग के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है। एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी सोमवार को शिकोहाबाद-बटेश्वर मार्ग पर अस्थायी तिवरिया चौकी पर मौजूद रहकर कांवड़ियों को शर्बत और फल वितरित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि जब सड़कों पर नमाज पढ़ी जाती थी, तो सरकार को इस बात से गुरेज था, लेकिन अब कांवड़ भी तो सड़कों से होकर ही गुजर रही है। जिससे यातायात प्रभावित होता है, जाम के हालात बनते हैं। ओवैसी के इस बयान पर एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी वीडियो में कह रहे हैं कि सभी धर्मों के पर्वों को शांति और सौहार्द के साथ मनाने के लिए प्रशासन तत्पर रहता है। आज करोड़ों की संख्या में कांवड़िये गंगाजल लेकर कई किलोमीटर पैदल चलकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कराने निकले हैं, उनके लिए सड़क मार्ग के अलावा कांवड़ यात्रा का और कोई विकल्प नहीं है। जबकि नमाज पढ़ने के लिए देशभर में पर्याप्त संख्या में मस्जिदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें