टूंडला। थाना क्षेत्र के गांव सिरौलिया में मंगलवार शाम खेत से काम कर लौट रही 50 वर्षीय सोमवती पत्नी अतरसिंह की कंटीले तारों में उतरे बिजली करंट से मौके पर मौत हो गई। मृतका के पति अतर सिंह ने पड़ोसी खेत स्वामी रामचेत पर अवैध रूप से तारों में सीधे बिजली का करंट छोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की बात कही है। इस हादसे से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है, वह अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गई हैं। संवाद