फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेताओं की गाड़ियों से पुलिस ने उतारे हूटर

Sun, 03 May 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार रात पुलिस ने वाहनों से काली फिल्म और हूटर उतरवा दिए। शहर सुभाष तिराहे पर चली चेकिंग के दौरान कई सपा नेताओं से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। सांसद से लेकर विधायक की सिफारिश भी नहीं मानी। वहीं कानपुर के एसपी नारकोटिक्स की गाड़ी को भी नीली बत्ती लगी होने के चलते रोक लिया। 
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव के निर्देश पर रविवार रात जिले मेें अभियान चलाया गया। शहर में सीओ सिटी राजेश चौधरी के नेतृत्व में सुभाष तिराहा, तो सीओ शिकोहाबाद और टूंडला ने भी अभियान चलाकर काली फिल्म और चार पहिया वाहनों में लगे हूटर उतरवाए गए। अभियान के दौरान आगरा के सपा नेता की गाड़ी को पुलिस ने रोक लिया। गाड़ी में सपा नेता परिवार के साथ मौजूद थे। सपा नेता ने अपना परिचय भी दिया, लेकिन पुलिस ने उनकी बात को नजर अंदाज कर दिया और कार में लगे हूटर को उतरवा दिया। वहीं दूसरी गाड़ी को रोकते हुए काली फिल्म के साथ हूटर उतरवा दिए। सपा नेता ने जिले के सपा विधायक से सीओ सिटी राजेश चौधरी की बात भी कराई फिर भी सीओ ने हूटर और काली फिल्म हटवा दिया।

आगरा की ओर से आ रही एसपी नारकोटिक्स कानपुर की निजी गाड़ी को भी पुलिस ने रोक लिया। गाड़ी पर हूटर तो नहीं था, लेकिन नीली बत्ती लगी हुई थी। चालक द्वारा बताए जाने तथा सीओ द्वारा फोन पर बात किए जाने के बाद उन्हें छोड़ा गया। सिरसागंज में एसपी देहात संजय सिंह ने विजय चौक चौराहे पर अभियान चलाकर सपा नेताओं समेत अन्य वाहनों की भी काली फिल्म और हूटर उतरवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें