सपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें सभी जातियों और धर्मों के लोगों को बराबर सम्मान दिया जाता है। प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्य करा रही है और आगामी चुनाव में भी सपा बहुमत से जीत दर्ज करेगी। यह बातें सपा द्वारा घोषित एमएलसी प्रत्याशी ठा. उदयवीर सिंह ने दिल्ली से टूंडला आगमन पर स्वागत समारोह में कहीं।
उन्होंने कहा कि सपा ने उन्हें जिस जिम्मेदारी के साथ टिकट दिया है, उसे वह पूरी मेहनत के साथ निभाते हुए जीत दर्ज करेंगे। पार्टी को हर वर्ग का साथ मिल रहा है। एक्सप्रेसवे से लेकर मेट्रो चलाने की योजना सपा सरकार की देन है। जनता को इसका शीघ्र लाभ मिलेगा। इससे पूर्व एमएलसी प्रत्याशी उदयवीर धाकरे का यमुना एक्सप्रेस-वे से उतरते ही कुबेरपुर, एत्मादपुर, टूंडला सीमा, सुुुुभाष चौराहे पर एवं आवास पर पहुुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में देवेंद्र सिंह तोमर, मनप्रीत सिंह कीर, जिला सचिव सत्यवीर यादव, अशोक यादव, डा. सत्यप्रकाश धनगर, अलकेश सविता, पवन कक्कड़, वीरेश यादव, मो. फहीम, अनुराग मेवाती, पंकज परमार, रोहित कटियार, उमेश गुप्ता, विजय पाल, रिंकू लवानियां, गोरे चौधरी, आशीष निगम, अंशुल यादव, सुधीर सेंगर, उमेश गुप्ता, विजय पाल आदि प्रमुख रहे।