फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चाय पर चर्चा में एसपी सिटी ने जानी व्यापारियों की समस्याएं

विज्ञापन
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने सदर बाजार में व्यापारियों के साथ चाय पर चरचा कर जानी समस्याएं। संवा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने रविवार की शाम शहर में नई पहल की शुरूआत की। उन्होंने शाम को व्यापारियों के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान उनसे उनकी समस्याओं के बारे में जाना और निदान किए जाने पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि बातचीत के माध्यम से कई समस्याओं निकलकर सामने आती हैं और उनका निदान हो जाता है।
विज्ञापन

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने कहा कि व्यापारी एवं पुलिस का चोली दामन का साथ है। व्यापारियों की समस्याओं का निदान करना हमारी प्राथमिकता में है।इसी के तहत रविवार को शाम फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के साथ सदर बाजार घंटाघर बाजार समिति के भगत वस्त्र भंडार पर चाय पर चरचा की। एसपी सिटी ने व्यापारियों से समस्याओं पर रूबरू हुए। सराफा व्यापारी सुनील अग्रवाल एवं किशन दद्दा ने बताया कि सदर बाजार में ठेल पर फल बेचने वालों से परेशानी है। पूरे दिन दुकानों के सामने बीच सड़क पर फल विक्रेताओं के ठेला खड़े हो जाते हैं दुकानदार द्वारा आगे पीछे करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इस समस्या का निदान होना चाहिए।
विकास राज ने कहा सदर बाजार में ई रिक्शा के चक्कर में जाम की विकराल समस्या बनी रहती है। संचालन रामबाबू झा ने किया। इस दौरान गौरव जैन, नवीन उपाध्याय, अलंकार चौधरी, विक्की जैन, अनिल अग्रवाल, सचिन जैन, गोपाल अग्रवाल, संजू वर्मा, शिवम जैन, दीपक चौरसिया, सुधीर पांडे, हैप्पी वर्मा, संतोष गुप्ता, आलोक वर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें