फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा साइकिल रैली निकाल करेगी जागरूक

Sun, 02 Aug 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 सपा कार्यालय पर आहूत सपा की बैठक में आगामी चार अगस्त से निकाली जाने वाली साइकिल यात्रा पर मंथन किया गया। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश यादव को श्रद्धांजलि दी गयी।
विज्ञापन

बैठक में नगर अध्यक्ष ललित जैन ने कहा कि प्रदेश में सपा लाभकारी योजनाएं चला रही है। प्रदेश सरकार ने किसानों की बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिया है। मिशन 2017 को पूरा करने के लिए सपाई गांव-गांव जाकर सपा सरकार की योजनाओं को बताएं। इसी क्रम में चार अगस्त से शुरू हो रही साइकिल यात्रा पर भी गहन मंत्रणा की गई।  शैलेंद्र वाल्मीकि ने कहा कि सभी कार्यकर्ता साइकिल रैली के लिए तैयार रहें। सपा रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। डा. सत्यप्रकाश धनगर ने कहा कि सपा सरकार में व्यापारियों के हितों को बरकरार रखा गया है। बैठक में सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चौ. जगदीश सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में चंद्रवीर यादव, पवन कक्कड़, वीरेश यादव, सुभाष कक्कड, मोहम्मद फहीम, ओमप्रकाश दिवाकर, राशिद कुरैशी, धर्मवीर यादव, रामकिशन यादव, मुईनुद्दीन कुरैशी, मुनव्वर अली, सुभाष चक, बाबूराम यादव, शशि दिवाकर, अनुराग मेवाती, दामोदर, आफताब कुरैशी, सुनहरी खां, सुनील यादव, अनिल जैन, मोहम्मद नसीम, अनिल यादव, अजब सिंह यादव, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें