फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले मिलकर एक-दूसरे से मांगी क्षमा

Tue, 29 Sep 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या, भारत विकास परिषद मुख्य शाखा एवं जागृति शाखा और जैन दिगंबर युवा संघर्ष समिति ने संयुक्त विश्व मैत्री दिवस और क्षमावाणी पर्व धूमधाम से आयेाजित किया। एक-दूसरे से गले मिलकर क्षमा मांगी।
विज्ञापन

चंद्रप्रभ मंदिर प्रांगण में क्षमावाणी पर्व का आयोजन किया गया। शुभारंभ महावीर वंदना से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक मनीष असीजा एवं दीप प्रज्ज्वलन राजकुमार जैन ‘राजा’ न्यू कर्नाटक ने किया।  ललितेश जैन ने कहा हम सभी को अपने अंदर क्रोध का त्याग कर क्षमा भाव ग्रहण करना चाहिए। वीरेंद्र कुमार जैन ने कहा क्षमा वीरों का आभूषण है। कार्यक्रम में प्रो. विमल कुमार जैन ने कविता से सभी से क्षमायाचना की। अध्यक्षता भारतीय जैन मिलन के वीर सनत कुमार जैन ने और संचालन मंत्री मयंक जैन ने किया। आभार अनिल जैन डब्बू ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिवचरन लाल जैन, संजीव जैन, अरुण जैन पीली कोठी, देवेंद्र कुमार जैन मामा, जेके जैन, महावीर मामा, प्रमोद जैन राजा, भारतेंदु जैन, अशोक कुमार जैन, संजीवकांत आदि उपस्थित रहे।
अट्टावाला जैन मंदिर में जलधारा महोत्सव का आयोजन
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। दशलक्षण पर्व के समापन पर मंगलवार को मुख्य बाजार स्थित प्राचीन श्री दिगंबर जैन अट्टावाला मंदिर में जलधारा महोत्सव का आयोजन किया गया। जलधारा देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

बालयोगी अमितसागर महाराज के ससंघ सानिध्य में पूर्ण भक्तिभाव और विधि विधान के साथ भगवान महावीर का वार्षिक जलधारा महोत्सव मनाया गया। जलधारा से पूर्व इंद्र बने पुजारी गाजे-बाजे के साथ नेवज लाने के बाद घेर खोखल जैन मंदिर जल भरने पहुंचे। मुनिश्री ने शांतिधारा कराई और अपने आशीर्वचनों में कहा कि 10 दिन की पूजा के बाद मन निर्मल हो जाता है तो अंत में वार्षिक जलधारा में जरूर शामिल होना चाहिए। जलधारा के बाद उपस्थित सभी लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर जाने अनजाने हुई भूलों के लिये क्षमा मांगी। मंदिर में 1008 दीपकों से महाआरती का आयोजन भी किया। जलधारा में मंदिर समिति के राजेंद्र राजा, राकेश जैन, कुलदीप मित्तल जैन एडवोकेट, दिनेश जैन दुर्गेश, विजय देवता, अनूप चंद जैन, सूरजभान जैन, राजीव जैन, आलोक राजा, सतीश अमन मोटर्स, विष्णु जैन, बिनोद गन्नो, सतीश सलावदिया, जयचंद जैन, मनोज जैन, अशोक जैन, रोहन जैन आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
कटरा जैन मंदिर में मनाया क्षमावाणी महापर्व
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। दिगंबर जैन  मंदिर कटरा में क्षमावाणी महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह  में  दो महिलाओं एवं नाटिका करने वाले कलाकारों का सम्मान किया गया।  प्रवचन करने वाले  निर्मल जैन का सम्मान किया गया। अधिवक्ता अनूपचंद्र ने कहा कि क्षमा आत्मा का स्वभाव है। ये लेने और देने की चीज नहीं है। यह भावन मन से प्रकट होनी चाहिए। इस पर्व पर सबकुछ भुलाकर मन से सभी क्षमा करें। समाज की  किसी संस्था में कोई विवाद चला आ रहा हो, उसे क्षमा करें। इस दौरान महेश जैन,  सुभाष जैन, रानू जैन आदि उपस्थित रहे।

छदामीलाल जैन मंदिर मे जलधारा एक को
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। छदामीलाल जैन मंदिर में जलधारा महोत्सव और मेला एक अक्तूबर को दोपहर तीन बजे से आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष सेठ महावीर जैन ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें