फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां की मौत बर्दाश्त न कर सका बेटा...लाश देखते ही हो गई मौत, एक संग उठीं दोनों की अर्थियां

Fri, 17 Jan 2025 01:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

मां की मौत गंगासागर में मिली, जिससे बेटा सदमे में आ गया। घर वापस आकर मां की लाश देखी तो पछाड़ खाकर जमीन पर गिर गए। परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन
मां-बेटे का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में मां की मौत से बेटे को ऐसा सदमा लगा कि उसे दिल का दौरा पड़ गया। परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। मां-बेटे की मौत से परिवार सदमे है।
विज्ञापन


मामला थाना नगला सिंघी के गांव बालमपुर का है। ग्राम प्रधान सरोज देवी के 75 वर्षीय जेठ प्रेम सिंह 10 दिन पूर्व गंगा सागर तीर्थ पर गए थे। रविवार को उनकी मां 95 वर्षीय फूलो देवी का निधन हो गया। मां के निधन की खबर उन्हें गंगासागर में ही मिली तो वे सदमे में आ गए। परिजनों के अनुसार साथियों के साथ प्रेम सिंह घर के लिए रवाना हो गए। मंगलवार को घर पहुंचते ही उन्होंने मां को पुकारा और दिल का दौरा पड़ गया। बेहोशी हालत में परिजन उन्हें आगरा अस्पताल ले गए।

आगरा में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार सुबह सात बजे एक बार फिर मां को याद किया और अपने प्राण त्याग दिए। उनकी मौत से परिवार सदमे में है। उनके छोटे भाई डालचंद्र एडवोकेट ने बताया कि प्रेम सिंह मां को बेहद प्यार करते थे। वे गंगासागर भी उन्हें ले जाना चाहते थे, लेकिन मां ने तबीयत का हवाला देते हुए मनाकर दिया था। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल न हो पाने से वे अधिक सदमे में थे। पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उन्होंने अपने पीछे दो पुत्रों को नाती-नातिनों को बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें