फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शाम को पिता ने डांटा...सुबह दुनिया छोड़ गया बेटा, इस हाल में मिला शव खिसक गई परिजन के पैरों तले जमीन

Mon, 04 Sep 2023 07:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में शाम को पिता ने डांटा और सुबह बेटा दुनिया छोड़ गया। इस हाल में शव मिला कि परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन
Firozabad News: संदीप कुमार की फाइल फोटो और घर पर एकत्र लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार की रात पिता की डांट से क्षुब्ध बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह परिजन ने देखा परिजन ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


घटना टूंडला थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव की है। गांव निवासी विजय सिंह का बेटा संदीप कुमार (19) पचोखरा बाजार में फल की ठेल लगाता था। रविवार की रात विजय ने किसी बात को लेकर बेटे संदीप को डांट दिया था। इससे वह नाराज हो गया और अपने कमरे में चला गया। सोमवार की सुबह वह देर तक कमरे से बाहर नहीं आया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: जेल में बंद भाई को बचाने के लिए रची खौफनाक साजिश...खुद के साथ दोस्त को मारी गोली, हकीकत जान पुलिस भी सन्न
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर घर को लोगों ने खिड़की से झांककर अंदर देखा। अंदर जो दिखा उसे देखकर उनके होश उड़ गए। संदीप छत पर लगे कुंडे में साड़ी का पंदा बनाकर झूल रहा था। इसके बाद घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी शैलेंद्र ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें