फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पश्चाताप में रोया पिता की हत्या का आरोपी बेटा

Mon, 20 Jul 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सिरसागंज थाना पुलिस की हिरासत में पिता की हत्या का आरोपी। स्रोतः पुलिस - फोटो : सिरसागंज थाना पुलिस की हिरासत में पिता की हत्या का आरोपी। स्रोतः पुलिस
विज्ञापन
सिरसागंज। थाना क्षेत्र के अहीर टोला मोहल्ले में सब्जी के रुपये मांगने पर हुए विवाद में दो डंडे मारने के प्रतिशोध में पिता की बेसबाल बल्ले से हत्या करने वाला आरोपी बेटा रविवार रात पुलिस हिरासत में फूट-फूटकर रोने लगा। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसने गुस्से में आकर आपा खो दिया था और अनजाने में उससे यह अपराध हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस जब आरोपी उपेंद्र को विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश करने ले जा रही थी, तब उसने और उसके परिजनों तथा ग्रामीणों ने पुलिस से गुहार लगाई कि उसे पिता की अंतिम यात्रा में शामिल होने की अनुमति दी जाए। हालांकि, अपराध और विधिक सीमाओं के कारण पुलिस प्रशासन ने उसे मोहलत नहीं दी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को कड़े सुरक्षा घेरे में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें