फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गैस गीजर से बाथरूम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हुआ बेहोश

Tue, 12 Dec 2023 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सर्दियां शुरू होते ही गैस गीजर से हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को नहाते समय सॉफ्टवेयर इंजीनियर बाथरूम में बेहोश होकर गिर पड़ा। जब आधा घंटे तक युवक बाहर नहीं निकला तो परिजन ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। परिजन गंभीर अवस्था में मरीज को प्राइवेट ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंचे।शहर के मोहल्ला आसफाबाद निवासी 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर बाथरूम में नहा रहे थे। आधा घंटे तक बाथरूम से बाहर नहीं निकले तो परिजन ने आवाज दी। जब काफी देर तक बाथरूम से कोई हलचल सुनाई नहीं दी तो परिजन ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। परिजन आनन फानन उन्हें अस्पताल लेकर आए। न्यूरो सर्जन डॉ. निमित गुप्ता के निर्देशन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का इलाज शुरू किया गया। मरीज को ऑक्सीजन लगाने के बाद होश आया। न्यूरो सर्जन ने बताया कि गैस गीजर से इस सीजन का चौथा केस सामने आया है। मंगलवार को आए तीन मरीजों की हालत अब सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें