फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आज से मेले में कॉमेडी फिल्म की शूटिंग करेंगे आशुतोष राणा

Tue, 12 Dec 2023 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। कॉमेडी फिल्म की शूटिंग के लिए बुधवार को फिल्मी सितारे शिकोहाबाद में आएंगे। बॉलीवुड के अभिनेता आशुतोष राणा समेत कई मशहूर कलाकार को आयोजित मेले में अभिनय करेंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


पेलिसिडर प्रॉडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले शिकोहाबाद के मेला महोत्सव में तीन दिन तक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग चलेगी। इसमें बुधवार को अभिनय करने के लिए बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आशुतोष राणा, सत्येंद्र यादव हीरो भैया, मास्टर ज्योतिरादित्य सिंह, अनंत जोशी, ललित प्रभाकर एवं हर्ष मायर शामिल होंगे। इस मेले में फिल्म के कई दृश्यों को फिल्माया जाएगा। सत्येंद्र यादव हीरो ने जानकारी देते हुए बताया कि इस फिल्म की पटकथा डॉ. अभिषेक राज एवं रजनीश कुमार ने लिखी है। इसमें अमोल गोले गोली फिल्म के कैमरामैन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें