फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षाविद् गोपीनाथ वासलस की जयंती पर सम्मानित किए समाजसेवी, पुरातन छात्र

विज्ञापन
शिक्षाविद् गोपीनाथ वासलस की जयंती पर सम्मानित किए समाजसेवी और पुरातन छात्र को सम्मानित करते अधि - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गोपीनाथ इंटर कालेज फिरोजाबाद में शिक्षाविद् गोपीनाथ वासलस की 134वीं जयंती पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी, पुरातन छात्रों, पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएलएसए सचिव मीनाक्षी सिन्हा ने माता सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण करके किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र वासलस तथा माथुर वैश्य धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश चंद्र वासलस ने की। समारोह में डीआईओएस डॉ. निशा अस्थाना, एसएसपी आशीष तिवारी, एसडीएम सदर मनोज कुमार रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के 25 पुरातन छात्र, सेवानिवृत्त 31 शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने मेधावी छात्र तथा खेलकूद में प्रतिभाग करने वाले विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए।
संचालन डॉ. संजय कुमार पांडेय एवं डॉ. अवधेश पचौरी ने किया गया। प्रबंधक अजय कुमार गुप्ता एवं प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने कॉलेज की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। शिक्षाविद गोपीनाथ वासलस के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान धीरज कुमार गुप्ता, अतुल कुमार गुप्ता, योगेश कुमार गुप्ता, रामकेश, श्यामबली राम, श्याम सुंदर शर्मा, शैलेंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, अमित कुमार, महेश चंद्र, रामकुमार, मुकेश कुमार, मोनिका जैन, आकांक्षा यादव, कुंवरसेन पुष्प, पंकज शुक्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें