फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्सी बनी फंदा, बाल-बाल बच गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ई रिक्शे पर लदे सामान को बांधने के दौरान ई रिक्शा चालक द्वारा फेंकी गई रस्सी बाइक सवार युवक के गले में फंस गई। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस युवक को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई।
विज्ञापन

मोहल्ला गंज निवासी दीपक कुमार बाइक से गंज चौराहा की तरफ आ रहा था। तभी एक दुकान में खड़े ई रिक्शा में चालक ने माल बांधने के लिए रस्सी को फेंका गया था। तभी रस्सी दीपक के गले में फंस गई। इससे वह सड़क पर गिर गया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायल युवक को लेकर उत्तर थाना पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया।
पुलिस घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र शर्मा का कहना है कि पीड़ित का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें