श्यामनगर गली नंबर एक के समीप एटीएम के बाहर लगी भीड़
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन भले ही लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा हो, लेकिन लोग बीमारी को लेकर कतई गंभीर नजर नहीं आते। जरूरी कार्य से घरों से निकलने वाले लोग न तो सामाजिक दूरी का पालन करते हैं और न ही एक दूूसरे को जागरूक करते हैं।
कुछ इसी तरह का एक नजारा मंगलवार को श्यामनगर गली नंबर एक के समीप लगे एटीएम के बाहर देखने को मिला। एटीएम से पैसे निकालने के लिए काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा लाइन में लगे थे। जो न तो सामाजिक दूरी का पालन कर रहे थे और न ही यह लोग कोरोना जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए कोई सावधानी बरत रहे थे।