फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं सामाजिक दूरी का पालन तो कहीं उड़ती दिखी धज्जियां

विज्ञापन
सदर बाजार स्थित दुकानों से खरीदारी करते लोग नहीं हो रहा सामाजिक दूरी का पालन - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बाजार में कहीं सामाजिक दूरी का पालन हो रहा है तो कहीं नियम टूट रहे हैं। बजरिया में कुछ दुकानों पर ग्राहक सामाजिक दूरी का पालन करना ही भूल गए। अनलॉक के साथ बाजार खुलना शुरू हो गए। जिला प्रशासन की ओर से बाजार में भीड़ नहीं होने पाए, सामाजिक दूरी का पालन किया जाए। मास्क का प्रयोग करें इसके साथ ग्राहक के आने पर उसके हाथ सैनिटाइज कराएं या फिर साबुन से हाथ धुलवाएं, लेकिन बाजार खुलने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करना तक लोग भूलने लगे। रविवार को बाजार में कई महिलाएं पहुंची लेकिन चेहरे पर मास्क नहीं थे।
विज्ञापन

सदर बाजार स्थित हौजरी की दुकान पर भीड़ लगी दिखाई दी। यहां सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था। कमोवेश यही हाल थाना दक्षिण के ठीक सामने बजरिया में देखने को मिला। भले ही एक साइड की दुकानें खुलीं थी। लेकिन ग्राहकों की भीड़ एक मीटर की दूरी तो दूर बल्कि एक दूसरे के करीब खड़े दिखाई दिए। यह हाल कई दुकानों पर था। इसके साथ ही नालबंद चौराहे की ओर दोनों ओर का बाजार खुला हुआ था। दुकानदार हों या फिर उपभोक्ता इस तरह की लापरवाही दिक्कत खड़ी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें