फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विजयराजे सिंधिया के नाम बने मेडीकल कॉलेज'

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला मेडिकल कॉलेज का नाम राजमाता विजयराजे सिंधिया रखने की मांग मुख्यमंत्री से की गई है। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मीडिया प्रभारी महेद्र बंसल ने इस आशय का पत्र मुख्यमंत्री को भेजा है।
विज्ञापन

स्वशासी मेेडिकल कॉलेज में चिकित्सा संबंधी शैक्षिक गतिविधियां जल्द शुरू होंगी। लेकिन शैक्षिक गतिविधियां शुरू होने से पूर्व मेडीकल कॉलेज का नामांकरण वरिष्ठ भाजपा नेत्री विजय राजे सिंधिया का नाम पर किए जाने की मांग उठ रही है। उल्लेखनीय है कि फिरोजाबाद की बेटी विजयराजे का जन्म नारखी ब्लॉक क्षेत्र के गांव गांगनी कोटला के एक जमींदार परिवार में हुआ था।
भाजपा पार्टी से कई बार सांसद रहीं विजय राजे ने अपने राजनैतिक, सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में कई मुकाम हासिल किए। वरिष्ठ भाजपा नेता महेद्र बंसल ने मेडिकल कॉलेज के नामांकरण के संबंध में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें