फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नगर निगम में छोटे निर्माण कार्य भी अब ई टेंडर से होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में छोटे निर्माण कार्य भी अब ई टेंडर से होंगे
विज्ञापन

- एक लाख रुपये तक की लागत वाले निर्माण और सप्लाई वाले कार्यों के लिए भी अब ई-टेंडर व्यवस्था लागू
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। कुटेशन कार्यों के जरिए चहेतों की सिफारिश कर काम दिलाने का खेल अब अंकुश लगाने की तैयारी है। निगम प्रशासन ने कुटेशन प्रणाली के जरिए होने वाले निर्माण संबंधी छोटे कार्य भी पूरा कराने को अब ई-टेड़रिंग प्रक्रिया अमल में लाने की कवायद शुरू कर दी है। नगर आयुक्त ने इस बारे में निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए थे।
नगर निगम में लगभग एक लाख रुपये की लागत वाले छोटे निर्माण कार्य अथवा जरूरी सामान की सप्लाई के लिए सीधे कुटेशन प्रणाली से काम करा लिया जाता था। इस पूरे खेल में निगम अफसरों और जन प्रतिनिधियों के चहेतों की चांदी थी। मनमाने तरीके से काम पूरा कराने के साथ ही सामान की सप्लाई में भी कमीशन का खेल होने की आशंका भी कई बार व्यक्त की गई। अधिकारी-कर्मचारी ही अपने चहेते लोगों को गुपचुप सूचना देकर कुटेशन वाले कार्य पूरा करा लेते थे। नगर आयुक्त ने अब एक लाख की लागत वाले निर्माण संबंधी कुटेशन कार्य अब ई-टेडरिंग के जरिए पूरे कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- एक लाख रुपये की लागत वाले निर्माण अथवा सप्लाई वाले कार्यों के लिए ई-टेड़रिंग प्रणाली लागू की जाएगी। इस संबंध में निर्माण विभाग को जरूरी निर्देश दिए हैं।
घनश्याम मीणा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें