फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गांव ताखा और रामनगर में 77 बकाएदारों के काटे कनेक्शन, 12 घरों में पकड़ी बिजली चोरी

Fri, 16 Jun 2023 06:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ताखा और रामनगर में 77 बकाएदारों के काटे कनेक्शन, 12 घरों में पकड़ी बिजली चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सिरसागंज में उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र राजपूत ने अरांव बिजलीघर से संबंधित क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 77 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए। 11 लोगों के कनेक्शन का भार बढ़ाया गया। 12 उपभोक्ताओं के यहां मीटर बाईपास कर बिजली चोरी पकड़ी है।
ग्राम ताखा एवं रामनगर में सुबह विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें 12 उपभोक्ताओं को अपने परिसर पर स्थापित मीटर को बाईपास कर अनधिकृत रूप से विद्युत का उपयोग करते हुए पाए जाने पर अवर अभियंता स्वतंत्र यादव ने थाना आसफाबाद में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों गांव में 77 लोगों पर 14 लाख 12 हजार 565 विद्युत बिल बकाया होने पर बकाएदारों की केबल पोल से काटकर नीचे गिरा दिया है। दोनों गांव में अपने परिसरों पर स्वीकृत भर से अधिक का विद्युत विभाग का उपयोग करते हुए पाए जाने पर 11 लोगों के कनेक्शनों के भार को एक किलो से तीन किलो वाट बढ़ाकर किया गया है।
विज्ञापन



बिजली चोरी से सात घरों में एसी, कूलर का होता मिला प्रयोग
लेबर कॉलोनी उपखंड में शुक्रवार को चेकिंग की गई। इस दौरान सात घरों में एसी, कूलर का उपयोग होते मिला। इन उपभोक्ताओं की केबलों को काटकर थाना आसफाबाद में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसडीओ दशरथ सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम पुलिस फोर्स के साथ सुबह चार बजे ही क्षेत्र में पहुंच गई। लोगों के घरों में एसी, कूलर का उपयोग हो रहा था। विद्युत चोरी के कारण फीडर पर लोड लगातार बढ़ रहा है। एसडीओ ने बताया कि इन उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें