टूंडला। अंतरराष्ट्रीय गो माता सेवा महासंघ के पदाधिकारियों ने भारत माता चौक पर पाकिस्तान का प्रतीकात्मक पुतला जलाते हुए नारेबाजी की। लोकेंद्र सिंह पूनिया और रामतीर्थ सिंह चक ने संयुक्त रूप से कहा कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में भारत की सरकार को जवाब देना चाहिए। उदय प्रताप सिंह वर्मा, राजीव मल्होत्रा, नरेंद्र चक, जितेंद्र पंजवानी, दिनेश गुप्ता उपस्थित रहे।
हनुमान सेना के प्रदेश अध्यक्ष रोहित चौधरी ने गुस्सा जताया। सुभाष चौराहे पर पाकिस्तान के झंडे व आतंकियों के प्रतीकात्मक पुतले जलाए। इस दौरान दीपक चौधरी जिला, अमित चौधरी, कृष्णा चौधरी, चेतन बेनीवाल, मोनू सिकरवार, मयंक ठाकुर, ललित सोलंकी, शिवा वशिष्ठ, रवि चौहान, पुष्पेंद्र, अजय, भानु पौनियां उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों द्वारा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एसडीएम अनुराधा सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी भूपेश जादौन, मानवेंद्र सिंह चौहान, यीशु ठाकुर, विकास जादौन, वरुण जादौन उपस्थित रहे।
वहीं हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू महासंघ के नगर अध्यक्ष रवि चौहान, मंयक बैस, दिनेश गुप्ता, रवि चौहान, योगेश कुमार, महेंद्र सिंह बघेल, प्रिंस जादौन, अनुज सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, गुलशन यादव आदि थे।