फिरोजाबाद के थाना नारखी के गांव कछपुरा निवासी असद पुत्र आमीन सोमवार देर शाम घर से गायब हो गया था। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल पा रहा था। मंगलवार सुबह उसका शव तालाब से मिला। लाश को देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।