फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 5 स्कूल बस और एक वैन सहित 6 वाहन जब्त, 17 के किए चालान

Sat, 04 Jul 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
खैरगढ़ में चेकिंग के दौरान स्कूल बस को थाने में खड़ा करने के बाद मौजूद एआरटीओ व उनकी टीम। संवाद - फोटो : खैरगढ़ में चेकिंग के दौरान स्कूल बस को थाने में खड़ा करने के बाद मौजूद एआरटीओ व उनकी टीम। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद-खैरगढ़। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रेम सिंह ने शनिवार सुबह चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान कुल 17 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 6 स्कूली वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। सीज किए गए वाहनों में 5 स्कूल बसें और एक वैन शामिल है।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रेम सिंह ने शुक्रवार सुबह क्षेत्र में स्कूली वाहनों के विरुद्ध एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें बड़ी कमियां मिलने पर एक स्कूल बस समेत दो वाहनों को जब्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से स्कूल संचालकों में खलबली मच गई। सुबह करीब 6:30 बजे ही चेकिंग शुरू कर दी गई। इस दौरान बिना फिटनेस, बिना पंजीकरण, बिना परमिट, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की गई। प्रभात पब्लिक स्कूल (खैरगढ़) की एक बस अधूर प्रपत्रों के साथ पकड़ी गई। इसके अलावा एक अन्य वाहन भी बिना वैध परमिट के सड़क पर सवारियां ढोता मिला। एआरटीओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को सीज कर दिया और उन्हें थाना खैरगढ़ परिसर में खड़ा करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें