फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 12वीं के छह हजार छात्रों को परिणाम का इंतजार

Sun, 10 May 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की 12वीं परीक्षा का परिणाम अब तक घोषित नहीं होने से जिले के करीब छह हजार छात्र-छात्राएं असमंजस की स्थिति में हैं। एक ओर देशभर की प्राइवेट यूनिवर्सिटियों और कई शिक्षण संस्थानों ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है, वहीं दूसरी ओर सीबीएसई का परिणाम लंबित होने के कारण छात्र आवेदन और काउंसलिंग को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का कहना है कि यूपी बोर्ड, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड सहित अधिकांश बोर्ड अपने परिणाम जारी कर चुके हैं। ऐसे में सीबीएसई के विद्यार्थियों को लगातार इंतजार करना पड़ रहा है। कई निजी विश्वविद्यालयों ने बीबीए,बीसीए, बीटेक, बीकॉम और अन्य प्रोफेशनल कोर्सों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कुछ संस्थानों में सीट बुकिंग और काउंसलिंग भी प्रारंभ हो चुकी है। छात्रा दीक्षा का कहना है कि परिणाम न आने से उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि वे किस कॉलेज में आवेदन करें और अंतिम मेरिट में उनका चयन हो पाएगा या नहीं। कई छात्राओं ने बताया कि विश्वविद्यालयों की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि घोषित कर दी गई है, जबकि सीबीएसई परिणाम की कोई स्पष्ट तिथि सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

इससे मानसिक दबाव बढ़ रहा है। इस वर्ष सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हुई थीं और 10 अप्रैल तक चलीं। परीक्षा समाप्त हुए एक माह से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अभी तक परिणाम जारी नहीं किया गया है। सीबीएसई 10वीं का परिणाम अप्रैल के पहले पखवाड़े में जारी कर दिया था। इसके बाद से 12वीं के छात्र लगातार अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई जिला कोऑर्डिनेटर राममोहन का कहना है कि जल्द परिणाम आने की संभावना है। हालांकि सीबीएसई बोर्ड ने अभी परीक्षा परिणाम की तिथि घोषित नहीं की है। संभवत: मई माह के तीसरे सप्ताह में परिणाम जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें