फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसागंज पुलिस ने दो मोटरसाइकिल लुटेरों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर दो मोटरसाइकिल लुटेरों को दबोचा।मौके से एक तमंचा, दो कारतूस, 2 मोटरसाइकिल और 800 नगद भी बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में चेकिंग संदिग्ध वाहन व्यक्ति व बरामदगी अवैध शराब गिरफ्तारी वांछित व्यक्ति के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेश कुमार, सहायक पुलिस क्षेत्राधिकारी सिरसागंज डॉ. ईरज राजा व एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज सुनील कुमार तोमर के नेतृत्व में थाने के फ़ोर्स के साथ अराव चौराहा एनएच-2 पुल के नीचे से 2 अभियुक्तगण अजय उर्फ हरिशंकर उर्फ़ बनिया पुत्र भोले सुनार निवासी बलीपुर थाना नगला खंगर और बाल किशन पुत्र रामनाथ यादव निवासी डाहिनी थाना शिकोहाबाद को गिरफ्तार किया और मौके पर एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस व 2 मोटरसाइकिल व 800 नगद भी बरामद किया। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को चालान कर जेल भेजा है। सिरसागंज प्रभारी ने बताया कि की इन अभियुक्तों से 2 चोरी की बाइक बरामद की हैं और अन्य पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें