फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल संचालक ने सिरसा नदी में डाल रखा है सीवर, प्रवाह बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में प्रवाहित होने वाली सिरसा नदी की सफाई के दौरान तमाम गड़ड़ियां सामने आ रही है। शिकोहाबाद ब्लॉक में नदी का बीस किलो मीटर एरिया बाधित है। कई स्थानों पर नदी का प्रवाह थमा हुआ है। एक स्कूल संचालक ने तो पूरा सीवर नदी में डाल रखा है। नहरपुल के दोनो ओर नदी चोक है।
विज्ञापन

शनिवार को सदर विधायक मनीष असीजा के साथ सीडीओ नेहा जैन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने नदी की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामसभा छीछामई, ग्रामसभा किशनपुरा मोहम्दाबाद में नदी का प्रवाह बाधित है।
शिकोहाबाद नगर में पुल के दो किलोमीटर दोनों ओर नदी गंदगी से अटी पड़ी है। शिकोहाबाद ब्लॉक में 20 किलोमीटर की लंबाई क्षेत्र में से मात्र 3-4 किलोमीटर सफाई पूर्ण हो सकी है। इंदुमई ग्रामसभा में एक स्कूल की सीवर को सिरसा नदी में डालने के कारण बहुत अधिक गंदगी एकत्रित मिली। यहां सचिव हेमा देवी की लापरवाही मिली।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मोहनीपुर में नदी 1.5 किलोमीटर के हिस्से में से लगभग 0.5 किलोमीटर काम शेष है। ग्रामसभा रूपसपुर 1.9 किलोमीटर में से 300 मीटर की ही सफाई हो सकी है। ग्रामसभा साहपुर में 2.6 किलोमीटर लंबाई में से मात्र 700 मीटर की सफाई हो सकी है। निरीक्षण के दौरान सीडीओ नेहा जैन, बीडीओ प्रेरणा शुक्ला, एपीओ प्रवीन कुमार, भाजपा ब्रज प्रांत मंत्री अश्वनी भारद्वाज, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, सुनील विधोलिया मौजूद रहे।
छह ब्लॉक डार्कजोन में, सफाई से जलस्तर पर पडे़गा असर
फिरोजाबाद। जनपद के नौ ब्लॉकों में से छह ब्लॉक डार्क जोन में हैं। जिले के टूंडला, नारखी, हाथवंत, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, अरांव ब्लॉक डार्क जोन में हैं। विधायक मनीष असीजा ने बताया कि सिरसा नदी के प्रवाहित होने पर इन क्षेत्रों के जलस्तर पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नदी के किनारे के कई गांवों के किसानों ने नदी के परिणामों के आधार पर धान की फसल बोने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें