फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हर घंटे बदल रहे चांदी के भाव, कारोबारी परेशान

Wed, 28 Jan 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के सराफा बाजारों में इन दिनों चांदी की तेजी ने हलचल मचा रखी है। सहालग से पहले चांदी के भाव जिस रफ्तार से बढ़ रहे हैं, उससे न सिर्फ सराफा कारोबारी परेशान हैं, बल्कि ग्राहक भी असमंजस में हैं। हालात यह हैं कि शहर के प्रमुख सराफा बाजारों में ग्राहक काफी कम आ रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को चांदी का भाव 337000 लाख रुपये प्रति किलो के उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं, सोने का रेट 174000 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। शहर के घंटाघर, सदर बाजार, सराफा बाजार आदि जगहों पर स्थित सराफा की दुकानों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। सराफा कारोबारी विराट जैन ने बताया कि चांदी के भाव हर घंटे बदल रहे हैं। इससे खरीद और बिक्री करना मुश्किल हो गया है। कीमतों में अस्थिरता के चलते ग्राहक नहीं आ रहे हैं। सराफा व्यापारी सुनील अग्रवाल ने कहा कि नई चांदी की खरीद लगभग ठप हो गई है। अधिकतर ग्राहक अब पुरानी चांदी बदलवाने या बेचने के लिए ही बाजार आ रहे हैं। इससे सराफा बाजार में नकदी की समस्या भी खड़ी हो रही है।

उन्होंने बताया कि बढ़ती कीमतों के कारण शुद्ध चांदी खरीदना आम ग्राहक के लिए मुश्किल होता जा रहा है। यदि तेजी का दौर इसी तरह रहा तो बाजार पर इसका गंभीर असर पड़ेगा। वह दिन दूर नहीं जब चांदी भी सोने की तरह आम आदमी की पहुंच से दूर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह में सोना-चांदी का भाव



19 जनवरी-1,42,800-2,88,300

20 जनवरी-1,49,200-301000
21 जनवरी-153500-320000



22 जनवरी-1,61,200-33,42,000

23 जनवरी-1,61800-3,30,000

24 जनवरी-1,64,900-3,45,200
27 जनवरी- 1,67,500- 3,65,000
8 जनवरी- 174000- 370000
(नोट-सोना रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी रुपये प्रति किलो में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें