फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: लेबर कॉलोनी में होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

विज्ञापन
लेबर कॉलोनी रामलीला मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा की जानकारी देते पदाधिकारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लेबर कॉलोनी के मैदान पर बुधवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा। गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा निकालने के बाद विधि विधान से कलश स्थापना होगी। आयोजक तैयारी करने में जुटे हैं। यह जानकारी रविवार को रामलीला मैदान स्थित मंदिर पर आयोजित प्रेसवार्ता में पंकज भारद्वाज ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह दस बजे मंदिर से भाजपा नेता हरिओम आचार्य कलश यात्रा का शुभारंभ करेंगे। जिसमें 108 महिलाएं और किशोरी अपने सिर पर मंगल कलश रखकर चलेंगी। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न होगी। इसके बाद यहां कथा व्यास सुशील महाराज विधि विधान से कलश स्थापना कराएंगे।
25 जनवरी तक प्रत्येक दिन सुबह सात से नौ बजे तक हवन पूजन होगा और दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक श्रीमद् भावगत कथा होगी। वार्ता में महंत रमेश, आनंद, विपिन भारद्वाज, अनुराग मिश्रा, अनिल यादव, पंकज भारद्वाज, विष्णु शर्मा, तनु शर्मा, धीरज गुप्ता, निशांत सिंह, मुकेश शुक्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें