फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भूसा को लेकर भाईयों में हुई मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना जसराना के गांव भंडपुरा में भूसा का लेकर सगे भाइयों में आपस में विवाद हो गया। विवाद के बाद कोतवाली पहुुंचे पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया है। वहीं पक्की पैमाइश के बाद आरोपियों द्वारा मुड्डी उखाड़ने पर भी पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव भंडपुरा में गधर्व सिंह की पत्नी का भूसा रखा हुआ है। जिसको लेकर गंधर्व सिंह के बेटों में आपस में विवाद चल रहा है। धनदेवी द्वारा भूसा भरने पर महेश ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान लाठी-डंडे चलने लगे। एक पक्ष से महेश ने धनदेवी, दिनेश, सुरेश और विनोद के खिलाफ एवं धनदेवी ने महेश, सत्यवती, नीरज और संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं दारापुर रसैनी के कृपाल सिंह ने गांव के ही तीन लोगों पर पक्की पैमाइश के बाद भी मुड्डी उखाड़ने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें