फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पालीवाल हॉल में 21 अगस्त से श्री शिव पुराण कथा व रुद्र महायज्ञ

Wed, 12 Aug 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शिवपुराण कथा की जानकारी देते देववाणी परिषद के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : शिवपुराण कथा की जानकारी देते देववाणी परिषद के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कृत भारती के सहयोग से 21 से 27 अगस्त तक पालीवाल हॉल में श्री शिव पुराण कथा व रुद्र महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। महाकाल लोक उज्जैन के महामृत्युंजय पीठाधीश्वर स्वामी प्रणवपुरी महाराज कथा व्यास होंगे। देववाणी परिषद के सचिव डॉ. देवेंद्र शास्त्री, ब्रजेश यादव व राकेश गोयल ने बताया कि 21 अगस्त को सुबह 8 बजे राधाकृष्ण मंदिर (सदर बाजार) से 151 महिलाओं द्वारा भव्य कलशयात्रा निकाली जाएगी, जो पालीवाल हॉल पहुंचेगी। 23 अगस्त को नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा धार्मिक ग्रंथों का लोकार्पण किया जाएगा तथा 27 अगस्त को पूर्णाहुति व भंडारे के साथ महोत्सव संपन्न होगा। इस दौरान विनोद चतुर्वेदी, पवन अग्रवाल, गौरव गोयल, ब्रहमानंद यादव, दीपक अग्रवाल, विक्की अग्रवाल,भानु उपाध्याय, देववृत पांडेय, राजेश दुवे, प्रशांत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें