फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें खाली कराने के लिए धमकाने का आरोप

विज्ञापन
थाना उत्तर शिकायत लेकर पहुचें काठ बाजार समिति के दुकानदार - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के रामलीला स्थित काठ बाजार के दुकानदार मंगलवार को एकत्रित होकर थाना उत्तर पहुंचे। इस दौरान दुकानदारों ने सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के सचिव के खिलाफ तहरीर दी। दुकानदारों का आरोप है कि जबरन दुकान खाली कराने को धमका रहे हैं। खाली नहीं करने पर जेसीबी चलवाने की भी धमकी दी है।
विज्ञापन

काठबाजार के करीब 12 दुकानदार चाणक्य फाउंडेशन के संयोजक डा.अखिलेश शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को थाना उत्तर पहुंचे। दुकानदार उमेशचंद्र का आरोप है कि उसकी काठ बाजार में दुकान है। इसका किराया देते हैं। 22 सितंबर को रामलीला कमेटी के सचिव आरपी सिंह यादव अन्य पदाधिकारियों के साथ आए और दुकानों के खाली करने की बात कहने लगे। धमकाया कि दुकानें खाली नहीं की तो जेसीबी चलाकर उखड़वा दी जाएगी।
इस दौरान अन्य दुकानदारों में श्याम सुंदर,राकेश कुमार,अमृत लाल,संतोष कुमार,महेशचंद्र, विनोद कुमार,पूरन सिंह झा, विक्की, सुभाषचंद्र, विजय कुमार के साथ कई काठ बाजार के दुकानदार शामिल थे। एसएचओ उत्तर केशव दत्त शर्मा ने कहा कि काठ बाजार के दुकानदारों की ओर से शिकायत की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने 2013 में शपथपत्र दिए थे कि रामलीला का मंचन शुरू होने से आठ दिन पूर्व दुकानों को खाली कर देंगे उन्हें ही खाली कराया जा रहा है। ताकि डोला आदि निकालने में परेशानी न हो। दुकानदारों की तरफ से दिए गए शपथपत्र पुलिस को दिए गए हैं। धमकी आदि के जो आरोप लगा रहे हैं वह गलत हैं।
विज्ञापन

- आरपी सिंह यादव - सचिव रामलीला महोत्सव समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें