फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव कुमार अध्यक्ष, रक्षपाल महासचिव बने

Thu, 28 Jan 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवेन्यू बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव तहसील परिसर में गुरुवार को हुआ। इस दौरान अधिवक्ताओं ने 98 फीसदी मतदान किया। मतदान में 121 में से 115 मतदाताओं ने वोट डाले। चुनाव अधिकारी हरिओम यादव सुनील श्रीवास्तव और राजेश कुमार यादव ने परिणाम की घोषणा की।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर शिवकुमार शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ब्रजेशचंद्र यादव को एक वोट से शिकस्त दी। शिव कुमार शर्मा  को 43 वोट प्राप्त हुए। वहीं महासचिव पद पर रक्षपाल सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी वेदप्रकाश को सात वोटों से शिकस्त दी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामकिशोर बघेल ने अपने प्रतिद्वंदी ग्रीशचंद्र को सात वोट से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर अनिल बघेल ने अपने प्रतिद्वंदी दिनेश कुमार यादव को आठ वोट से हराया। संयुक्त सचिव पद पर राहुल यादव, योगेंद्र सिंह, अवनीश कुमार यादव और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार यादव, जयकुमार यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके समर्थकों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं शिवकुमार शर्मा के अध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर अशोक कुमार यादव, सुनील कुमार यादव, कपिल श्रीवास्तव आदि  मौजूद थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें