फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शिकोहाबाद के हेमंत को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

Fri, 01 Sep 2023 01:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों व उत्कृष्ट कार्य के लिए शिकोहाबाद के शहजलपुर निवासी हेमंत यादव का चयन हुआ। उन्हें शिक्षक दिवस के दिन लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

हेमंत यादव वर्तमान में बहराइच के ब्लॉक बलहा में उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदनपुर खास में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में हेमंत ने नवाचार एवं कई उत्कृष्ट कार्य किए। इनको लोगों ने सराहा। इसके चलते उनका चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया। शिक्षक दिवस पर लखनऊ में उन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा। इससे पूर्व में राज्य उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार 2018-19 में उन्हें प्राप्त दिया गया था। हेमंत के छोटे भाई चंद्रशेखर का भी लोकसेवा आयोग द्वारा राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रवक्ता के पद पर चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें