फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शिकोहाबाद- मृतक दीपक के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज

Tue, 27 Jun 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिकोहाबाद। पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर खुद को गोली मारकर जान देने के मामले पुलिस ने तमंचे को लेकर मृतक दीपक के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। महिला को मारने वाले आरोपी की भी मौत होने के कारण इस मुकदमे को जल्द ही समाप्त करने की बात पुलिस अफसर कह रहे हैं।
बिजेंद्र कॉलोनी निवासी दीपक (30) ने आपसी कलह के चलते पहले पत्नी की पिटाई की और जब उसने शोर मचाया तो उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि शशि यादव की मृत्यु दम घुटने से हुई है। उधर मौके से मिला तमंचा पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया था। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजन के सुपुर्द कर दिया था। मृतक के भाई गोविंद ने बताया कि दोनों शवों को अपने पैतृक गांव गढ़रौली ले जाकर अंत्येष्टि कर दी। मंगलवार सुबह उसके पिता भी घर पर पहुंच गए। उधर मृतका शशि के परिवार के लोगों ने भी इस मामले में कोई शिकायत नहीं की है। दोनों परिवार मृतक दंपती के छह वर्षीय बेटा कृष्णा को लेकर सजग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि चौंकी इंचार्ज की तहरीर पर मृतक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी की मौत हो चुकी है, इसलिए उक्त मामले को शीघ्र समाप्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें